फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में मिला राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागे एक और किशोर को पुलिस ने शनिवार सुबह गोवर्धन से पकड़ लिया। थाना जमुनापार क्षेत्र के रहने वाले किशोर के परिजन यहां से सब कुछ बेचकर गोवर्धन में पहुंच गए थे। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता लगा कि किशोर गोवर्धन में अपने घर पहुंच गया। थाना सदर बाजार पुलिस ने गोवर्धन से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस प्रकार से अब तक थाना सदर बाजार पुलिस ने भागे हुए किशोरों में से 11 को पकड़ लिया है। अब सिर्फ 3 किशोर फरार हैं। फरार किशोरों में से एक अलीगढ़ तथा दो मथुरा के हैं। मथुरा के दो किशोरों में से एक बलदेव तथा एक गोवर्धन का किशोर है। थानाध्यक्ष सदर बाजार सत्यपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए किशोर को पुन: राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा जा रहा है। शनिवार दोपहर को उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें