फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कॉलोनियों में निकाली श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति ज्योति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की मांग को लेकर मधुवन क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा राधिका सिटी से शुरू होकर आधा दर्जन कालोनियों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि सनातन धर्म की खिलाफत करने वाले गद्दार हैं और ऐसे लोगों के लिए इस देश में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होकर अपनी आस्था की रक्षा करने का आह्वान किया।
उन्होंने दावा किया कि मुगल आक्रांताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को कई बार तोड़ा और वर्ष 1670 में औरंगजेब ने वहां मस्जिद का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि वास्तविक प्राकट्य स्थल पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर न्यायालय में वाद दायर है और इसे लेकर जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है। न्यास पदाधिकारियों के अनुसार कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्ती-बस्ती जाकर लोगों को आंदोलन से जोड़ रहे हैं। यात्रा में नीलमाधव दास, राधा मोहन दास, श्यामा नंद जी महाराज, मंजू चौधरी, धर्मेंद्र, हेमंत शर्मा, रवि कुमार, शिव कुमार, लाखन सिंह, त्रिलोकी और नीरज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें