खिलाड़ियों को चयनित करने वाले चयनकर्ता।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। चंद्रलेखा क्रिकेट स्टेडियम में अचीवर्स क्रिकेट अकादमी ने अंडर-16 में छह और अंडर-19 में चार खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। चयनित खिलाड़ियों को एक साल तक अकादमी नि:शुल्क प्रशिक्षण देगी।
आजमगढ़, इटावा, आगरा, मैनपुरी, मुरादाबाद और मथुरा के 125 खिलाड़ी हाईवे स्थित चंद्रलेखा क्रिकेट अकादमी पहुंचे। इन खिलाड़ियों के दमखम को रणजी खिलाड़ी केके शर्मा, दिल्ली रणजी के कोच दुर्गा प्रसाद शर्मा, फिटनेस कोच धर्मेंद्र राणा, एनआईए कोच बृजेंद्र यादव ने परखा। अकादमी के संचालक राजकुमार गौतम ने बताया कि अंडर-19 में चार किशोरी और अंडर-16 में छह किशोर चयनित किए गए हैं। इन सभी 10 खिलाड़ियों को अकादमी में एक साल तक नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यह खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में प्रदेश या फिर राष्ट्रीय स्तर पर भाग्य आजमा सकेंगे।
यह खिलाड़ी हुए चयनित
अंडर-19 : वंशिका गौड़ राधेश्याम कॉलोनी, कीर्ति कुमारी चंद्रपुरी धौलीप्याऊ, श्रीयाल और शिखा मैनपुरी।
अंडर-16 : विष्णु मैनपुरी, कुशाग्र चौहान आगरा, इकशान इटावा, मनी चौधरी मुरादाबाद, सौरभ सरोज आजमगढ़ और चिराग पोरवाल इटावा।