फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धि विनायक कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Thu, 21 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धि विनायक महाविद्यालय में पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। गोवर्धन पीठाधीश्वर कृष्णदास कंचन महाराज ने गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और गेंद खेल कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्रबंधक नंद किशोर शर्मा ने खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इसमें क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। गुरुवार को हुए क्रिकेट मैच में बीएससी प्रथम वर्ष को बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने हरा दिया। मैन ऑफ  द मैच पंकज को दिया गया।

इस मौके पर प्रो. अनिल भाटी, प्रो. उमाशंकर, प्रो. लोकेंद्र लवानियां, प्रो. बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, संजीव चौहान, उपेंद्र शर्मा, प्रो. अनिल अग्रवाल, प्रो. विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें