फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार में मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। जैत क्षेत्र के बाटी बंबा के पास तेज रफ्तार वाहन बाइक सवार युवक को रौंदता हुआ भाग निकला। हादसे में युवक कई फीट ऊपर उछलकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाटी निवासी संतोष (35) रविवार देर शाम को अपनी मोटरसाइकिल से छटीकरा से गांव बाटी की ओर जा रहे थे। बंबा के समीप पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष सड़क पर दूर जा गिरे।
लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक संतोष की सांसे थम चुकी थीं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें