फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा, 100 से अधिक पशुओं की माैत; एक घंटे तक ठप रहा यातायात

Sun, 26 Jul 2026 06:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कंटेनर पलटते ही कई पशु उसके नीचे दब गए, जिससे बड़ी संख्या में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम माैके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नंदगांव क्षेत्र में रविवार दोपहर पशुधन से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 100 से अधिक भैंस के बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 पशुओं को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के बाद कामां रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोसी की ओर से कामां की ओर जा रहा कंटेनर कामां रोड स्थित केडी स्कूल के पास संतुलन बिगड़ने से पलट गया। वाहन में क्षमता से अधिक, लगभग 200 से ज्यादा भैंस के बच्चे भरे हुए थे। कंटेनर पलटते ही कई पशु उसके नीचे दब गए, जिससे बड़ी संख्या में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद लगभग 50 पशुओं को जीवित बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सकों ने घायल पशुधन का मौके पर ही उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से घायल पशुओं को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


हादसे के कारण कंटेनर सड़क पर पलटा रहने और रेस्क्यू अभियान चलने से कामां रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंटेनर तेज रफ्तार में चल रहा था। उनका यह भी दावा है कि चालक के केबिन से खाली बीयर की बोतलें मिलीं। हादसे के तुरंत बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों  जांच की जा रही है ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें