हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को मौके से खदेड़ा। इसके बाद यातायात बहाल कराया गया।
वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम के समीप रविवार सुबह राॅन्ग साइड से आ रही बस ने स्कूटी चालक को रौंद दिया। स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
अक्रूर गांव निवासी किशन निषाद (42) प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह अपनी सब्जी की दुकान लगाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह वात्सल्य ग्राम के सामने पहुंचे, सामने से रॉन्ग साइड में आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। रॉन्ग साइड से वाहन चलाने और आए दिन होने वाले हादसों से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को मौके से खदेड़ा। इसके बाद यातायात बहाल कराया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई है।