फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी की झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़। 
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार सुबह से ठाकुरजी की झलक पाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर एवं गलियां दर्शनार्थियों से भर गईं। भीड़ कारण श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। धक्कों के बीच मुश्किल से श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सके।
विज्ञापन


सप्ताहांत में रविवार सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही हरिनिकुंज चौराहा से श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। दाऊजी तिराहा से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी कतार में लगकर मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते रहे। श्रद्धालु राधे-राधे के जयघोष के साथ हाथों में प्रसाद व माला लिए आराध्य के दर्शन के इंतजार में खड़े दिखे।
श्रद्धालुओं ने भीड़ के दबाव से बचाव के लिए बच्चों काे अपने कंधों पर बैठा लिया। भीड़ में धक्कों के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग एवं महिलाओं को हुई। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जगह-जगह होल्डिंग एरिया पर रस्सी की मदद से 10 से 15 मिनट तक रोककर श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर बढ़ाया गया। रस्सी हटाते ही श्रद्धालु मंदिर की ओर दौड़ते नजर आए। श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर रेलिंग के बीच से आराध्य के दर्शन किए। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं को आराध्य के मुश्किल से दर्शन हो सके।
विज्ञापन


मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा सहित देशभर से सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें