फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Fri, 04 Apr 2025 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर ग्रिल पर चढ़कर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। 

 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार रात  यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 108 के पास वृंदावन कट पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ग्रिल पर चढ़कर पलट गयी।  गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार इटावा से तीन लोग बोलेरो में सवार होकर वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी  कायम सिंह चला रहे थे। उनके साथ सहदेव और पवन कुमार सवार थे। घायल सहदेव ने बताया कि वह इटावा जनपद के भरथना ब्लॉक के वर्ना फूलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। वे गुरुवार शाम को बोलेरो से अपने साथियों के साथ वृंदावन बांके बिहारी दर्शन के लिए निकले थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर वृंदावन कट के समीप  बोलोरो अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण ग्रिल पर चढ़कर पलट गई।
 
हादसे में कार सवार पवन पुत्र राजन सिंह निवासी नगला बाघ थाना भरथना जनपद इटावा, सहदेव पुत्र नेमसिंह  पुत्र नेमसिंह कार चालक कायम सिंह पुत्र पुतलाराम निवासी नगला बाग थाना भरथना गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल  चौकी हाइवे प्रभारी कृष्णकुमार सिंह मय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चालक कायम सिंह ( 45 ) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें