फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लेखपाल परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बरेली जंक्शन और मथुरा जंक्शन के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इज्जतनगर मंडल के अनुसार 21 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05309 परीक्षा स्पेशल बरेली जंक्शन से सुबह 4 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05310 मथुरा जंक्शन से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान कर शाम 5:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव बहेड़ी, उझानी, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज, सिकंदरा राव, हाथरस सिटी और मथुरा रोड स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों के समय में अस्थायी बदलाव भी किया है। गाड़ी संख्या 55335 कासगंज-मथुरा पैसेंजर को 80 मिनट री-शेड्यूल कर कासगंज से दोपहर 1 बजे चलाया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस को 65 मिनट री-शेड्यूल कर दोपहर 12:45 बजे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें