फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साइबर ठगी के लिए मोबाइल फोन का डेटा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में चोरी के मोबाइल फोन के कलपुर्जे का डेटा बेचने का धंधा करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने करीब 20 मोबाइल व उनके एक हजार कलपुर्जों के साथ मेरठ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चोरी के मोबाइल फोन के डेटा का उपयोग करके साइबर अपराध अंजाम देता है। फिलहाल गिरोह के नौ अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा नगर में मोती मंजिल के सामने एक व्यक्ति अधिक मात्रा में मोबाइल व उनके कलपुर्जों को लेकर खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मेरठ के थाना सरधना मंढिहाई निवासी अरबाज मलिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि उसने बताया कि गिरोह में शामिल कुछ सदस्य मोबाइल चोरी करके दिल्ली व मेरठ समेत अन्य शहरों में बेचते हैं। अगर मोबाइल का मदर बोर्ड ठीक है तो उसका उपयोग साइबर अपराध में किया जाता है। अगर किसी का मदरबोर्ड ठीक नहीं है तो उसे दुरुस्त करके डेटा रिकवर किया जाता है। इसके बाद उसे भी उपयोग किया जाता है।
गिरोह के सदस्य दिल्ली, मेरठ, मथुरा समेत पश्चिमी यूपी में इस कार्य को कर रहे हैं। अरबाज के पास से बरामद मोबाइल व उनके कलपुर्जे किसी अन्य साथी से खरीदे थे। वह उन्हें दिल्ली ठिकाने लगाने जा रहा था। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें