फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: असद का एनकाउंटर...इस पुलिस टीम के नाम से थर्राते हैं कुख्यात, अब तक 4 इनामी बदमाश किए ढेर; 41 पहुंचाए जेल

Tue, 11 Mar 2025 06:58 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में  एक लाख के इनामी डकैत असद के एनकाउंटर को स्पेशल टास्क टीम (रिवार्डी) ने अंजाम दिया था। ये पहली बार नहीं है कि इस टीम ने किसी बड़े अपराधी का सफाया किया हो। अपने गठन के बाद से टीम अब तक चार इनामी बदमाशों को ठिकाने लगा चुकी है।
विज्ञापन
असद का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में इनामी अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर करने और सलाखों के पीछे पहुंचाने की पटकथा फरवरी साल 2023 में लिखी गई थी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अपने भरोसेमंद तेज तर्रार दरोगा और सिपाहियों की एक टीम गठित की। इस टीम को नाम दिया स्पेशल टास्क टीम (रिवार्डी)। अब तक 41 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार और चार इनामी बदमाशों को ढेर करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर चुकी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रविवार को पुलिस टीम ने एक लाख के इनामी डकैत छैमार गैंग के सरगना असद उर्फ फाती (46) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इससे पहले भी पुलिस टीम कई बड़े अपराधियों पर शिकंजा कस चुकी थी। परखम गुर्जर के रहने वाले दुर्दांत और एक लाख रुपये का इनामी अपराधी रोहताश गुर्जर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। टीम की कमान संभाल रहे दरोगा अजय वर्मा ने टीम के साथ रोहताश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 

 

दुर्दांत की दोनों टांगों में गोली लगी थी। गोली लगने के चलते दुर्दांत की एक टांग तक काटनी पड़ी। फिलहाल दुर्दांत सलाखों के पीछे है। गठित होने के 25 दिनों के अंदर टीम ने दुर्दांत को सलाखों के पीछे पहुंचाया तो एसएसपी ने भी टीम की पीठ थपथपाई थी।

 
विज्ञापन

उसके बाद एसएसपी की भरोसेमंद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब सवा दो सालों में टीम ने चार दुर्दांत और इनामी बदमाशों को नेस्तनाबूद किया। वर्तमान में टीम की कमान इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने संभाल रखी है। डीआईजी ने बताया कि टीम लगातार इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के साथ उन्हें ढेर करने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें