फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर शहीदों के लिए होगी विशेष प्रार्थना

Sat, 24 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रिसमस पर शहीदों के लिए होगी विशेष प्रार्थना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश पर कुर्बान हुए शहीद सैनिकों को 25 दिसंबर को क्रिसमस पर याद किया जाएगा। सभी प्रमुख चर्च में शहीदों के लिए विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी।  
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, कैथोलिक चर्च, चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया, वृंदावन चर्च, औरंगाबाद, कोसीकलां में शुक्रवार से विशेष सफाई, सजावट शुरू हो गई। चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया (सीएनआई) के पादरी रैवरेंड जैकब प्रिंस ने बताया कि सितंबर माह में पाक हमले में सीमा पर शहीद हुए 19 सैनिकों और अन्य शहीद सैनिकों की याद में चर्च में आत्मिक शांति को प्रार्थनाएं होंगी। शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनके परिवार को शांति देने को आराधना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिकों की याद में इस बार चर्च के बाहर और घरों पर होने वाली सजावट का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है। रतन मसीह, नितिन, मिस एलआर प्रिंस, मिस राखी, मिसेज आर्मर, एमएस राव, डेविड, राजन आदि आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।

आज होगी वाच नाइट सर्विस
क्रिसमस पर शनिवार की शाम से चर्च में वाच नाइट सर्विस आयोजन होगा। प्रभु यीशु मसीह के जन्म को लेकर प्रार्थना, आराधना की जाएगी। इसे लेकर चर्च के अंदर भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें