फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
होली गेट पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने होली गेट चौराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सपा प्रमुख की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराकर यातायात सुचारू रखने का प्रयास किया। सपा कार्यकर्ता अपनी मांगों और पार्टी अध्यक्ष की रिहाई पर अड़े रहे। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, नजीम अब्बासी, सोनू ठाकुर, नजर कुरैशी, संतोष यादव, अजय प्रकाश, राजाराम यादव, संगम यादव, सोहिल फारुकी, अंशुल, साजिद, मयंक यादव, फरमान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें