मथुरा। समाजवादी पार्टी से वार्ड-31 के पार्षद मुन्ना मलिक द्वारा आधार कार्ड डाटा चोरी कर साइबर ठगों को बेचे जाने के प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस मामले की जांच के लिए 16 सदस्यीय टीम का गठन किया है।
सपा के जिला महासचिव रणवीर सिंह धनगर ने बताया कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 30 सितंबर को मथुरा आएगा, इंडिया गठबंधन के मथुरा जिले के नेता भी शामिल रहेंगे। सबसे पहले जेल जाकर मुन्ना मलिक से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद परिवार वालों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद एसएसपी, डीएम से भी मुलाकात की जाएगी। जांच कमेटी में कमाल अख्तर, प्रदीप माथुर, कुंवर नरेंद्र सिंह, अनीस राजा, डॉ. रामकरन निर्मल, ठा. अजीत सिंह, भगवान सिंह वर्मा, राजपाल भरंगर, ठा. किशोर सिंह, तनवीर अहमद एडवोकेट आदि शामिल है।