फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व सपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष ऋतु गोयल ने जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन और सपा नेता प्रदीप चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की है। सपा अध्यक्ष को भेजे पत्र ने पार्टी में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन

महिला सपा नेता का आरोप है कि जिलाध्यक्ष और एक अन्य सपा नेता पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त हैं। पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों में भी दोनों नेता महिलाओं का सम्मान भी नहीं करते। दबाव बनाकर यह दोनों पार्टी से निकालने की धमकी बार-बार देते रहते हैं। कहा कि वह पार्टी के सिंबल पर नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी हैं और पार्टी में पूरी आस्था है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है, जिससे जनपद में पार्टी का सम्मान बना रहे।
जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन का कहना है कि यह आरोप निराधार हैं। जब-जब पार्टी का कार्यक्रम हुआ है महिलाओं की भागीदारी रही है। अगर ऐसा होता तो महिलाएं कार्यक्रम में क्यों आतीं। उधर, सपा नेता प्रदीप चौधरी का कहना है वह ऋतु गोयल को जानते ही नहीं। फिर सम्मान न करने का सवाल कहां खड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें