राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने कहा है जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी का गठबंधन बेमेल है और यह ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। दोनों पार्टियों की विचारधाराओं में मेल नहीं है।
वह एक्सप्रेसवे पर फैसिलिटी पर पेट्रोल पंप के उद्घाटन के कार्यक्रम में आए थे। सपा महासचिव यादव ने कहा कि अभी तक अमेरिका के एक्सप्रेस वे सबसे अच्छे माने जाते हैं। यहां भी यदि दोनों ओर पौधरोपण हो जाए तो यह गजब का हो जाएगा।
कार्यक्रम में जेपी ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक समीर गौड़, कमल धवन, पीसी गुप्ता, पीके धवन नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह चौहान, सपा नेता जगदीश नौहवार, आईजी जोन दुर्गा चरन मिश्रा, एसएसपी मंजिल सैनी मौजूद थे।
वहीं जाबरा के आसपास दर्जनों गंावाें के लोग रामगोपाल यादव आने की सूचना पर जाबरा टोल प्लाजा पर कट की मांग को लेकर दौड़ पड़े। इस दौरान जेपी ग्रुप के एमडी समीर गौड़ को कट की मांग के लिए ज्ञापन दे दिया गया। भाकियू के जिलाध्यक्ष नरेंद्र और बीकेडी के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सहित आदि नेता और ग्रामीण मौजूद थे।