फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडों के कायाकल्प की योजना मंजूर

Tue, 10 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने ब्रज मेगा टूरिस्ट सर्किट के तहत 15 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। इसकी पहल सांसद हेमा मालिनी ने की थी। धनराशि का उपयोग ब्रज के कुंडों की दशा सुधारने में होगा। 6 कुंडों के लिए 5 करोड़ रुपये राज्य सरकार को जारी भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को ब्रज के कुंडों की दशा सुधारने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर सांसद हेमा मालिनी ने भी अपनी ओर से पहल की थी। केंद्र सरकार ने मेगा टूरिस्ट सर्किट के इन 15 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है।

इसमें ब्रज क्षेत्र के प्राचीन कुंडों को पर्यटन की दृष्टि विकसित किया जाएगा। कुंड की प्राचीनता को बरकरार रखते हुए भू-गर्भ जलस्तर बढ़ाना भी सरकार का उद्देश्य है। दिल्ली में लंबित इन प्रस्तावाें को लेकर हेमामालिनी ने पिछले दिनों पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा से मुलाकात की थी। इस पर अब केंद्र सरकार ने ब्रज के छह कुंडों के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है। इसके तहत राज्य सरकार को पांच करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इनकी बदलेगी दशा...
कुंड                               स्वीकृत राशि

कृष्ण सरोवर बाद                3.39 करोड़

जयकुंड जैत                      2.43 करोड़

चंद्र सरोवर चौमुंहा              2.27 करोड़

सूर्य कुंड छाता                   2.48 करोड़

थीम पार्क अकबरपुर          3.20 करोड़

ब्रह्माकुंड ब्रह्माझारी चौमुंहा      1.59 करोड़


वृंदावन के कुंडों का होगा रख-रखाव : मंडलायुक्त
वृंदावन के प्राचीन कुंडों के जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन पर हो रहे अतिक्रमणों को प्रशासन सख्ती से हटाएगा। मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने सोमवार को यहां शीतलछाया स्थित भजन कुटीर में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रज फाउंडेशन ने जिस प्रकार ने जतीपुरा स्थित रुद्रकुंड को बनाया है और ब्रजमंडल को संवारने के लिए जो मॉडल तैयार किया है, उसकी रिपोर्ट वह जल्द लखनऊ शासन को भेजेंगे। उन्होंने फाउंडेशन के सीईओ विनीत नारायण से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री रुद्रकुंड के लोकार्पण कार्यक्रम में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें