मथुरा। एसपी क्राइम की स्टेनो के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके कार्यालय तथा स्टेनो दफ्तर को सील कर दिया गया था। बुधवार को एसपी क्राइम कार्यालय तो खुल गया परंतु स्टेनो कार्यालय फिर भी बंद रहा। कार्यालय के कर्मचारियों ने बुधवार को आकर काम भी किया।
दरअसल रविवार को एसपी क्राइम कार्यालय में काम करने वाली महिला स्टेनो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं जिसके बाद एसपी क्राइम के कार्यालय को सैनिटाइज करके सील करा दिया गया था। 48 घंटे बाद एसपी क्राइम का कार्यालय बुधवार को खुल गया। जब कि स्टेनो के कार्यालय को अभी बंद ही रखा गया है। जानकारी रहे एसपी क्राइम कार्यालय के कर्मचारी भी बुधवार को कार्यालय आए।
एसपी क्राइम राधेश्याम ने बताया कि जो स्टेनो कोरोना पॉजिटिव आईं थी वह विगत काफी दिनों से अवकाश पर थी। सिर्फ एक दिन अग्रिम अवकाश का प्रार्थना पत्र देने के लिए एक दिन कुछ समय के लिए कार्यालय पर आईं थीं। जिसके चलते कोई भी कर्मचारी उनके संपर्क में नहीं आया था। फिलहाल कार्यालय को खोला जा रहा है।