फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
नगर निगम के प्रशासनिक कार्यालयों में सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब स्वास्थ्य विभाग भी इसकी चपेट में आ गया है। बुधवार को जिला अस्पताल के सीएमएस की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों सहित 18 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 181 हो गई है।
विज्ञापन

मथुरा जिला अस्पताल के सीएमएस पिछले कई दिन से छुट्टी पर थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने निजी लैब से कोरोना की जांच कराई। बुधवार को सीएमएस की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ सीएमएस के चालक, सफाई कर्मचारी के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 18 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अभी किसी का भी सैंपल नहीं लिया गया है।
रविवार को समारोह में हुए थे शामिल
मथुरा। जिला अस्पताल के सीएमएस लगातार अधिकारियों की बैठक में शामिल हो रहे थे। रविवार को ब्लड बैंक में लगे शिविर में भी मौजूद रहे। इस समारोह में सीएमओ के साथ नगर के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। इधर, बीते दिनों उनसे संपर्क करने वाले लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

कोरोना को नियंत्रण करने में फेल स्वास्थ्य विभाग
मथुरा। मथुरा में कोरोना आगे चल रहा है और हमारा स्वास्थ्य विभाग पीछे है। जनपद में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जितने भी प्रयास किए गए हैं वह सभी नाकाम साबित हुए हैं। पिछले दो महीने में लगातार कोरोना के मरीज कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल के सीएमएस की कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तो स्वास्थ्य विभाग की कार्य करने की प्रणाली पर ही सवाल उठ खड़े हुए हैं। राहत इस बात से है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें