फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जिन दुल्हनों की हुई पिटाई, मुंह पर फेंका गया था कीचड़...अब फिर होगी उनकी शादी, तलाश लिए गए दूल्हे

Tue, 25 Feb 2025 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सगी बहनें दुल्हन तो बनीं, लेकिन कुछ दंबग युवकों की वजह से शादी टूट गई। आरोपियों ने दुल्हन के चेहरे पर कीचड़ फेंका। बरातियों की पिटाई कर दी। इसके बाद शादी टूट गई थी, लेकिन अब फिर से उनके आंगन में शहनाई गूंजेगी।  
 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती दुल्हनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गांव करनावल निवासी पीड़ित परिवार के घर में फिर से शहनाई गूंजेगी। पिटाई के बाद जिन दो बेटियों की बरात लौट गई थी उनके लिए दूल्हों की तलाश पूरी हो गई है। परिवार और रिश्तेदारों ने मिलकर दोनों बेटियों के लिए दूसरे गांव में दूल्हे ढूंढ लिए हैं। अब जल्द ही दोनों बेटियों की डोली उठेगी।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव करनावल में 21 फरवरी की रात आई अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों की बरात बिना दुल्हनों के ही वापस लौट गई। गांव के ही दबंगों द्वारा दुल्हनों और बरातियों के साथ मारपीट के चलते एक परिवार के सारे सपने उजड़ गए। कल तक जिस गली में शहनाई गूंज रही थी वहां अब पुलिस के सायरन सुनाई दे रहे हैं। शादी वाले घर में अंदर तक झकझोर देने वाला रुदन गूंज रहा है, लेकिन परिवार और रिश्तेदार बेटियों के टूटने सपनों को फिर से समेटने में जुटे हैं।

विज्ञापन

 

इसके लिए 22 फरवरी से ही दूसरे दूल्हों की तलाश जारी है। सोमवार को ये तलाश अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। एक रिश्तेदार के ही गांव में दोनों बेटियों के लिए रिश्ता मिल गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी सप्ताह बेटियों की डोली धूमधाम से उठेगी। बेटियों के लिए रिश्ते मिलने के बाद परिजन भी कुछ राहत में नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके भीतर की कसक तभी दूर होगी, जब वे बेटियों को डोली में बैठाकर विदा कर देंगे।

 
विज्ञापन

26 फरवरी को हो सकती है शादी
परिजन जल्द से जल्द बेटियों की शादी करना चाहते हैं। इसके लिए 26 फरवरी का प्रस्ताव भी लड़के वालों के सामने रखा गया है। हालांकि तारीख पर अंतिम मुहर कुंडलियों के मिलान और मुहूर्त निकलने के बाद ही लग सकेगी। हालांकि परिवार एक बार फिर अपना दर्द समेटकर शादी की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें