फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब पीने से रोकने पर हुआ खून सवार...पिता की हत्या, फिर बेटे ने खुद को भी गोली मारकर दी जान

Fri, 31 Oct 2025 10:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शराब से रोकने पर बेटे के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में गौरा नगर में शुक्रवार की देर शाम बीड़ी कारोबारी पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से पिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पिता ने बेटे को शराब पीने पर टोका था। घटना के बाद कारोबारी परिवार में कोहराम मच गया। सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में व्यापारी पीड़ित के घर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वृंदावन के गौरा नगर में रहने वाले सुरेशचंद्र अग्रवाल (73) का दिनेश बीड़ी के नाम से कोलकाता में कारोबार है। बीड़ी फैक्टरी आदि कोलकाता में होने के कारण बड़े बेटे दिनेश कोलकाता में ही रहते हैं, जबकि दो अन्य बेटे नरेश और महेश वृंदावन में ही रहकर कारोबार संभालते हैं। घर के नजदीक ही नरेश (52) का ऑफिस है, जहां से वह कामकाज देखते थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नरेश अपने ऑफिस में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दरम्यान पिता वहां पहुंच गए।

उन्होंने बेटे को शराब पीने पर टोका तो विवाद हो गया। इस पर तैश में आए नरेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर पिता पर गोली चला दी। गोली पिता के सीने में जा लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। पिता को गोली मारने के बाद नरेश ने अपनी कनपटी पर पिस्टल लगाकर खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर परिवारीजन ऑफिस में दौड़े और घायल पिता-पुत्र को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। घटना के पीछे शराब पीने पर टोकने का विवाद बताया गया है। पुलिस अन्य कारणों की जांच कर रही है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि विवाद के बाद बेटे नरेश ने पिता को गोली मारकर आत्महत्या की है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलने पर कारोबारी जगत से जुड़े व्यापारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें