फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या का आरोपी बेटा भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के गांव नरहौली में पिता की गला घोंटकर हत्या करके शव को रजाई में लपेटकर आग लगाने का आरोपी बेटा पुलिस ने जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया।
विज्ञापन

४ मार्च की शाम को बेटे बिन्नी ने चारपाई पर सो रहे पिता का गला घोंटा। उसके बाद शव को रजाई में लपेटकर आग के हवाले कर दिया। धुआं उठता देख पड़ोसियों को शक हुआ। झांककर देखने पर मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने चारपाई पर बुरी तरह से जले शव को कब्जे में लिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बिन्नी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसकी मां की तहरीर पर आरोपी में मामला दर्ज कर लिया गया।
इंस्पेक्टर क्राइम सुरेश चंद ने बताया कि पिता की हत्या का आरोपी बेटे बिन्नी को रविवार को जेल भेज दिया गया है। उससे पहले उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मकान बेचने से मना करने पर पिता की गला घोंटकर हत्या करके उसके शव को रजाई में लपेटकर आग लगाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें