फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोई टॉयलेट में छिपा तो किसी ने परिचित का दिया परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बिना टिकट के यात्रा कर रेलवे को चूना लगाने वाले यात्रियों को अब उनकी यह हरकत भारी पड़ सकती है। रेलवे ने शुक्रवार को वृहद स्तरीय अभियान चलाकर 475 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़कर दो लाख एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए शुक्रवार को कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन अभियान से खलबली मची रही। 12 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव देकर स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान रेलवे अधिकारी, निरीक्षक, 12 आरपीएफ, 13 जीआरपी कर्मचारी, 22 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को एक साथ लगाया गया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। यात्री इधर-उधर भागते दिखाई दिए। कोई टॉयलेट में छिपा तो कोई अपने परिचितों का परिचय देता रहा।
विज्ञापन

अभियान में कुल 475 यात्रियों से जुर्माना के 2,01,000 रुपये अर्जित किए गए, जिसमे बिना टिकट 242 यात्रियों से 1,17,030 रूपये, 196 अनियमित यात्रियों से 80170 रुपये तथा गंदगी फैलाते हुए 37 यात्रियों से 3800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया गया कि टीमें लगातार स्टेशनों पर इसी प्रकार अभियान चलाकर जांच कर बेटिकट व आरक्षित बोगी में यात्रा करने वालों की धरपकड़ करेगी।
विज्ञापन


- कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान में 475 यात्रियों से करीब 2 लाख एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। यह अभियान आगे भी चलेगा।
-प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें