फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आतंकवाद के खिलाफ कोसीकलां में दिखी एकजुटता

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में बंद पड़ा मैन बाजार। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को गजब की एकजुटता दिखाई। कोरोना काल के बाद नगर में अभूतपूर्व बाजार बंद रहा। लाेग चाय, पानी आदि के लिए तरस गए। ढकेलें तक नहीं लगीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो दुकानें खुली दिखाई दीं तो उन्हें भी बंद करा दिया। दवाइयों की लिए भी लोग तरस गए।
विज्ञापन

क्षेत्र चाहे हिंदू बहुल हो या मुस्लिम बहुल, हर तरफ बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। नगर में शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग भरत मिलाप चौक पर एकत्रित हुए। यहां से दो पहिया वाहनों पर सवार होकर लोगों ने रैली निकाली। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन भगवत रूहेला, अशोक बठैनियां, धर्मवीर शर्मा, शिवकांत चौधरी, महेशपाल, अजय चौमुहियां, हुकम अग्रवाल, संजय बठैनियां, राहुल शर्मा, अशोक जैन, टिकुंर अग्रवाल, अंकित, मनीष आदि लोग शामिल थे।


पर्यटकों की हत्या को अमानवीय कृत्य बताया
शाम को भरत मिलाप चौक पर शोक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या को अमानवीय कृत्य बताया। कहा कि अब मोदी सरकार सख्त कदम उठाए और पाकिस्तानी आतंकवादियों को समाप्त करे। सुनील परूआ, हनुमान मैबर, मुकेश एडवोकेट, राहुल अग्रवाल, सत्तो चौधरी, विष्णु सैनी, शैलू जायसवाल, लवली वर्मा, पिंटू उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें