फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंचायत में फाैजी ने किया बुजुर्ग पर फायर...सीने में मारी गोली, मच गई अफरातफरी; हालत गंभीर

Sun, 12 Oct 2025 08:38 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोली चलते ही अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद की पंचायत में कहासुनी के बाद फौजी ने बुजुर्ग पर फायर कर दिया। गोली उनके सीने में जा लगी। गोली लगते ही पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। गोकुल बैराज के पास स्थित श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी में रहने वाले दंपती का कॉलोनी के ही रहने वाले एक परिवार से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों पक्षों के लोग पंचायत कर रहे थे। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि इसी दरम्यान कहासुनी के बाद एक पक्ष के व्यक्ति ने गोली चला दी, जोकि फौजी है। गोली दंपती के मदैन (राया) में रहने वाले भाई राधाचरण के सीने में लगी। 

 
विज्ञापन

वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर हमलावर के भाई भी मौजूद थे। गोली चलते ही अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। 

एसपी सिटी ने बताया कि हमले में शामिल रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गोली मारने वाला फरार हो गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, पीड़ित परिवार का कहना है कि दंपती सैर करने जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की थी। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने गोली चला दी, जोकि दंपती के भाई को लगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें