फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसओजी और जमुनापार पुलिस ने कार सवार तीन बैटरी चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की रात को मोबाइल टावरों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 8 बैटरी, 21 हजार रुपये और बैटरी खोलने का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसओजी प्रभारी राकेश यादव को सूचना मिली कि मोबाइल टावर की बैटरी खोलने वाला गैंग जमुनापार क्षेत्र में घूम रहा है। एसओजी प्रभारी ने उन्हें जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद एसओजी टीम और थाना जमुनापार प्रभारी अजय किशोर बैटरी चोरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।

पुलिस ने राया रोड पर स्थित राधे कोल्ड स्टोर के पास कार सवारों को रोका। तलाशी में कार की डिग्गी में मोबाइल टावरों की बैटरी मिली। पूछताछ में कार सवारों ने अपना नाम हाथरस के सादाबाद स्थित बैदई निवासी पंकज, अभय तथा मूल (बैदई) एवं हाल हरियाणा के थाना पल्ला स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी तुलसी बताया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें