फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपेरों को एसएसपी कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को गरीबों की झोंपड़ियों पर बुलडोजर न चलाने का फरमान जारी कर रहे हैं, वहीं मथुरा रिफाइनरी के कोयला गांव में तीन सपेरों के मकान पर रसूखदार कब्जा कर रहे हैं। आरोपियों ने फर्जी बैनामे के आधार पर इनका मकान हथियाने की कोशिश की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी रिफाइनरी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोप है कि पुलिस दबाव में इन्हें बचा रही है। इससे तंग आकर यह तीनों परिवार शनिवार को अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि न्याय न मिलने तक वे संघर्षरत रहेंगे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर मौजूद मुरारी, जितेंद्र, रूक्को ने बताया कि उनके दादा, परदादा गांव कोयला में रहकर जनपद में सपेरे का कार्य करते आए हैं और वे भी इसी खेल को दिखाकर अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कोयला गांव में उनके पूर्वजों का 300 वर्गगज का एक मकान है। इस पर चाचा, ताऊ के तीनों परिवार एक साथ अपने-अपने छोटे-छोटे बच्चाें के साथ रहते हैं।
बताते हैं कि कुछ वर्ष पूर्व ग्वालियर में रहने वाले मुरारी के रिश्ते की चाची शोभा उर्फ सुज्जो देवी उनके पास पहुंचीं और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे कोरे कागजों पर दस्तखत करा लिए।
विज्ञापन

इसी को बैनामा बनाकर आरोपी उनके मकान को कब्जाना चाहते हैं। जब इसकी जानकारी पीड़ितों ने अपनी चाची को दी तो चाची ने आरोपियों के खिलाफ रिफाइनरी थाने में मामला वर्ष 2021 बाद में 2022 में दूसरा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़कर ले गई। बाद में छोड़ दिया। आरोपी लगातार तीनों परिवारों को मकान से कब्जा छोड़ने के लिए डरा धमका रहे हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर मुकदमा दर्ज है या फिर शिकायत है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें