मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने मुड़िया मेले की समीक्षा बैठक के दौरान कई अधिकारियों के स्कैच बना डाले। सांसद के ये हुनर देख सभी हैरान रह गए। क्योंकि ये स्कैच उन्होंने बुकलेट पर बनाए।
गोवर्धन में मुड़िया मेले की समीक्षा बैठक के दौरान सांसद हेमामालिनी ने अधिकारियों के पेंच कसे। इस दौरान उनका एक नया हुनर भी सामने आया। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान फुर्सत के पलों में कुछ अधिकारियों के स्कैच बना दिए।
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी ने गोवर्धन में मुड़िया मेले की समीक्षा बैठक में थोड़ी सी फुर्सत मिलते ही कई अधिकारियों के स्कैच बना डाले वह भी बैठक की बुकलेट पर ही। निर्देश के साथ ही स्कैच भी निकले। लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगा चुकीं अदाकारा हेमामालिनी के अभिनय के बारे तो सब जानते ही हैं पर उनका यह हुनर भी सामने आया।