फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना आफत: दिल्ली-आगरा हाईव पर छह गाड़ियां आपस में टकराई, लग गया जाम; बाल-बाल बचे लोग

Thu, 02 Jan 2025 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली-आगरा हाईवे पर घने कोहरे के कारण छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा हाईव पर छह गाड़ियां आपस में टकराई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन वाहन टकरा गए। गनीमत ये रही कि कोई जनहांनि नहीं हुई। वाहनों के टकराने के कारण हाईवे पर आधा घंटा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाया।
विज्ञापन

विज्ञापन



थाना जैंत क्षेत्र की नयति चौकी हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर घना कोहरा होने के कारण करीब 7 बजे आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक जा घुसा। इस दौरान हाईवे पर ईंटें बिखर गईं। ट्रक वहीं खड़ा रह गया। कोहरा घना होने के कारण पीछे से ट्रक में दो ट्रक और एक दूध का कंटेनर जा घुसा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कोहरा होने के कारण वाहन टकरा गए थे। कोई भी जनहांनि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें