फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छह ट्रेनें निरस्त, 22 घंटे देरी से चल रही होशियारपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर रविवार को ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। रेलवे जंक्शन आने वाली 6 ट्रेनें रेलवे ने निरस्त कर दी हैं, इसी के साथ ही होशियारपुर एक्सप्रेस 22 घंटे देरी से चल रही थी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी के बीच सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, प्रयागराज महाकुंभ स्नान को जाने वाले श्रद्धालु स्पेशल ट्रेनों से रवाना हुए।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार को जंक्शन पर आने वाली अप-डाउन लाइन की ताज एक्सप्रेस (12280), आगरा कैंट एक्सप्रेस (11906), झेलम एक्सप्रेस (11078), नांदेड़ हमसफर (12752), झेलम एक्सप्रेस (11077), ताज एक्सप्रेस (12279) ट्रेन को निरस्त कर दिया। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री रिजर्वेशन निरस्त कराकर दूसरी गाड़ियों से रवाना हुए।
स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त दबाव के चलते गाड़ियों को निरस्त किया गया है। सबसे ज्यादा पटना की तरफ से आने वाली गाड़ी ज्यादा निरस्त हैं। उत्कल एक्सप्रेस (18478) तीन घंटे देरी से, महाकौशल एक्सप्रेस (12189) चार घंटे देरी से चल रही थी। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


यात्री ट्रेन की स्थिति देखकर निकलें
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्री यात्रा करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति देखकर निकलें की वह कितनी देरी से चल रही है। कई बार ट्रेन निरस्त हो जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सही जानकारी नहीं मिले तो यात्री रेलवे के 139 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं।


महाकुंभ स्नान कराने के लिए गईं रोडवेज की 20 बसें

महाकुंभ स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रविवार को रोडवेज की 20 बसें महाकुंभ भेजी गईं। रोडवेज डिपो के कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं तो कुछ निरस्त हो गई हैं। इसके चलते ट्रेन से प्रयागराज जाने वाले यात्री रोडवेज बस से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर चालक-परिचालकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें