खंडवा जेल से भागे छह आतंकियों के प्रदेश में छिपे होने की खुफिया जानकारी से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। प्रदेश ने इनपुट जारी करते हुए आतंकियों के स्केच जारी कर इनकी तलाश करने के निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से गत वर्ष सात सिमी के कार्यकर्ता भाग गए थे। इनमें से एक आतंकी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। भागने के बाद इन्होंने यूपी के बिजनौर में आतंकी घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही राज्य की पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
अब खुफिया विभाग ने इनपुट दिया है कि संभवत: यह छह आतंकी अभी भी सूबे में कहीं छिपे हुए हैं। इनपुट जारी होने के बाद पुलिस आतंकियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस विभाग के आलाधिकारियों ने इनकी तलाश करने के लिए सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं। सभी छह आतंकवादियों के स्केच भी जारी किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि आतंकियों के स्केच जारी किए जा रहे हैं। इनको सभी थानों में सर्कुलेट कराया जाएगा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए हाई अलर्ट जारी हो चुका है।
आतंकियों के नाम-पते
1- मो. असलम बिलाल पुत्र मो. अयूब निवासी गनेश तलाई मस्जिद के सामने, खंडवा मध्य प्रदेश।
2- मो. अजाजुद्दीन पुत्र अजीजुद्दीन निवासी गली नंबर एक, नरसिंह वार्ड, करेली, नरसिंहपुर मध्य प्रदेश
3- अमजद उर्फ पप्पू उर्फ दाऊद पुत्र रमजान खान, निवासी गनेश तलाई मस्जिद वार्ड नंबर दो खंडवा मध्य प्रदेश
4- जाकिर हुसैन उर्फ सादिक पुत्र बदरूल हुसैन निवासी गनेश तलाई मस्जिद के सामने खंडवा मध्य प्रदेश
5- सालिक उर्फ सल्लू पुत्र स्व. अब्दुल हाकिम निवासी बाबू हरीदास चटर्जी मार्ग खंडवा मध्य प्रदेश
6- शेख महबूब उर्फ गुड्डू उर्फ मलिक पुत्र शेख इस्माइल निवासी मकान नंबर दो गनेश तलाई मस्जिद के पीछे खंडवा मध्य प्रदेश