मथुरा के मांट-पानीगांव रोड पर राधारानी कट के पास तड़के थार और ईंटों से भरे ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में थार सवार छह युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद कार खाई में पलट गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में मांट-पानीगांव रोड पर राधारानी मंदिर कट के पास गुरुवार तड़के थार कार और ईंटों से भरे ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में थार सवार छह युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब तीन बजे ईंटों से भरा स्वराज 735 ट्रैक्टर पानीगांव की ओर जा रहा था। वहीं थार कार पानीगांव की तरफ से मांट आ रही थी। राधारानी कट के पास दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में थार सवार भरतिया गांव निवासी हरीबाबू,करन,जगदीश,मोहित,राहुल और कान्हा घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची थाना मांट पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट भिजवाया और उनके परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त थार को खाई से निकलवाने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।