फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: जिले में हर बूथ पर लगेंगे विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में एसआइआर प्रक्रिया के अंतर्गत मैपिंग से छूटे मतदाताओं के दस्तावेज जमा कराए जाने का कार्य चल रहा है। 1.67 लाख मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की जिम्मेदारी विशेष समितियों को दी है। छह सदस्यीय समितियों का गठन किया गया है, जो इन दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन करेंगी। शनिवार को पाच विधानसभाओं के सभी बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें मतदाता फॉर्म लेकर खामियों को दूर कर सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम मैपिंग में छूट गए थे, उन्हें नोटिस जारी कर ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) द्वारा सुनवाई के लिए बुलाया गया। ईआरओ दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच कर उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के पोर्टल पर अग्रसारित कर रहे हैं, जहां इनका अंतिम सत्यापन किया जाना है। सत्यापन कार्य में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक छह सदस्यीय समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

समिति डिप्टी कलक्टर के निर्देशन में कार्य करेगी। छह सदस्यीय समिति डिप्टी कलक्टर के अतिरिक्त विकास विभाग का एक अधिकारी, एक नायब तहसीलदार, एक एडीओ पंचायत, कलक्ट्रेट का एक लिपिक व एक कंप्यूटर ऑपरेटर सम्मिलित होगा। ये समितियां विधानसभावार प्राप्त दस्तावेजों की जांच करेंगी और अपनी रिपोर्ट देंगी।
दूसरी ओर, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि एक बार फिर मतदाताओं को वोटर बनने के साथ ही दस्तावेज जमा कराने सहित सभी कार्यों के लिए हर बूथ पर बीएलओ व रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहेंगे। ऐसे में मतदाता अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचें। बीएलओ आलेख्य भी पढ़कर सुनाएंगे। शिविर सुबह 11 से शाम चर बजे तक चलेंगे। इसमें अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। अधिकारी भी इन शिविरों का मुआयना करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 1107 मतदान केंद्र तथा 2266 मतदेय स्थल हैं। जिलाधिकारी ने जन साधारण से अपील है कि जनपद के अर्ह नागरिक, जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वह दिनांक 31 जनवरी 2026 को आयोजित मेगा कैंप / विशेष अभियान में अपने से संबंधित बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम बढ़ाने आवेदन करें। कोई भी व्यक्ति https://electoralsearch.eci.gov.in पर अपना एपिक नंबर / विवरण / रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर सकता है। यदि नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, तो वेबसाइट voters.eci.gov.in पर एवं मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन जनरेट कर मतदाता सूची में अपना नाम बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें