फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज को स्वच्छ बनाने का मॉडल तैयार, हैदराबाद की संस्था से एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज क्षेत्र को प्लास्टिक-मुक्त बनाने की दिशा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और नगर निगम ने हैदराबाद की अवेसा सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन संस्था के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत ब्रज को पर्यावरण-अनुकूल एवं स्वच्छता की दिशा में कार्य होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में एमओयू किया गया है। संस्था ब्रज क्षेत्र में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। सर्वेक्षण के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट के उत्पादन, उसके रिसाव बिंदुओं, कचरा जमाव स्थलों, संग्रहण एवं प्रसंस्करण प्रणालियों का विस्तृत आधारभूत आकलन और विश्लेषणात्मक अध्ययन किया जाएगा। इसमें तीर्थयात्रियों, दुकानदारों, संस्थानों तथा स्थानीय निवासियों के व्यवहार संबंधी पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद प्लास्टिक अपशिष्ट को रीसाइकिल कर उपयोगी उत्पाद जैसे टी-शर्ट, जैकेट आदि बनाए जाएंगे। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। सीईओ सूरज पटेल और अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे पहले मथुरा और वृंदावन में दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लगभग 1200 विद्यार्थियों ने 350 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक एकत्र किया। सीईओ ने कहा कि यह एमओयू ब्रज को स्वच्छ, हरित और सतत विकास की दिशा बेहतर साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें