फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा-वृंदावन विस क्षेत्र में नहीं मिले 1.36 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलेभर में एसआईआर का 96 फीसदी कार्य होने से उत्साहित प्रशासन अब मैपिंग और फीडिंग के कार्य में जुट गया है। अब तक 75.32 फीसदी मैपिंग और 80.26 फीडिंग हो गई है। मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र में 1.36 लाख मतदाता ऐसे मिले हैं, जो दूसरे जगह शिफ्ट हो गए या मृत्यु हो चुकी है या फिर डुप्लीकेट मतदाता हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार, छाता, गोवर्धन, बलदेव, मथुरा, मांट में 99 फीसदी तक एसआईआर फॉर्म का काम पूरा किया जा चुका है। फीडिंग और मैपिंग का कार्य चल रहा है। शत-प्रतिशत कार्य के लिए प्रशासन ने मैपिंग व फीडिंग के कार्य पर जोर देना शुरू कर दिया है। अभियान के दौरान चारों विधानसभाओं में 3.60 लाख मतदाता कम हुए हैं। इसमें छाता विस में 63 हजार, मांट में 47 हजार, गोवर्धन में 61 हजार, मथुरा-वृंदावन में 1.36 लाख और बलदेव विस में 52 हजार मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता दूसरे जगह शिफ्ट हो गए या मृत्यु हो चुकी है या फिर डुप्लीकेट हैं। इन मतदाताओं के दावे-आपत्ति के लिए एएसडीडी सूची में शामिल किया गया है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा में एक दिन शेष हैं। ऐसे में यदि कोई मतदाता एसआईआर के लिए छूट गया है, तो वह गणना प्रपत्र संबंधित बूथ पर जाकर बीएलओ को जमा कराएं। अन्यथा मतदाता सूची से नाम कटने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें