फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीएम का आदेश यमुना में न गिरे एक बूंद गंदा पानी’

Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने यमुना शुद्धीकरण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
ब्रज में वर्षों से चल रहे यमुना शुद्धीकरण के प्रति बरती गई लापरवाही पर प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आदेश से अवगत कराते हुए कहा कि यमुना में किसी भी कीमत पर एक बूंद गंदा पानी नहीं जाना चाहिए। इसके लिए सरकार धन की कोई कमी नहीं आने देगी। यमुना में कूड़ा डालने पर 10000 रुपये अर्थदंड का प्रावधान भी जल्द शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बताया कि धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लुभाने के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लक्ष्मण झूला की तर्ज पर वृंदावन में यमुना नदी पर पैदल यात्रा के लिए पुल बनाया जाएगा। उन्होंने कालीदह से केशीघाट तक यमुना खादर में विकास कार्य के दौरान गरीबों के घरों को न उखाड़ने के आदेश दिए। कार्ययोजना में गरीबों के आवासों की पुनर्स्थापना कराने को कहा। उनकी रोजी-रोटी के लिए दुकानें आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

यमुना पर वृंदावन में रबड़ डैम के निर्माण की संभावनाओं पर प्रमुख सचिव ने कहा कि बरसात के पानी को यमुना में स्टोरे किया जा सकता है। डैम का निर्माण होने पर यमुना में 15 किमी तक बरसात का पानी स्टोर किया जा सकेगा। इससे वर्ष भर यमुना में जल रहेगा। यमुना नदी में पानी की कमी को देखते हुए अब 100 की जगह 400 क्यूसेक गंगाजल गंग नहर से छोड़ने की घोषणा की। 
विज्ञापन


खादर में पास न हो कोई नक्शा
प्रमुख सचिव ने विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह को यमुना खादर में अवैध निर्माण को रोकने के लिए अब तक हुए निर्माणों का सर्वे कराकर तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। साथ ही यमुना के दोनों ओर खादर में कोई नक्शा पास नहीं करने को कहा है।

सस्ती, सुंदर और टिकाऊ हो कार्य योजना
प्रमुख सचिव दीपक सिंघल ने अधिकरियों से कहा कि वृंदावन में यमुना किनारे प्रस्तावित विकास कार्यों की योजना सस्ती, सुंदर और टिकाऊ होनी चाहिए। अधिकारी 300-400 करोड़ की विकास योजना बनाने की जगह ऐसी योजना बनाएं जिस पर सहजता से काम हो सके।

सामानांतर नाला बनाने की मांग
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल से स्थानीय होटल में मुलाकात की। उनसे मथुरा-वृंदावन में यमुना के सामानांतर नाला निर्माण कराने की मांग की गई है। उदयन शर्मा, विवेक महाजन, माधव चौहान, श्रीदास प्रजापति, अवनीश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें