फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में धमार शैली में होली के पदों का गायन शुरू

विज्ञापन
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में माघ पूर्णिमा पर श्रृंगार दर्शन। 
विज्ञापन
वृंदावन। माघ पूर्णिमा से ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में होली के पदों का गायन धमार शैली में शुरू हो गया है। जगमोहन में आराध्य को सेवायत एवं समाजियों द्वारा वाद्ययंत्रों के बीच होली का गायन कर रिझाया। फुलैरा दौज से ठाकुरजी के कपोलों पर गुलाल लगाने के साथ ही कमर में गुलाल का फेंटा बांधेंगे।
विज्ञापन

मंंदिर में धमार गायन शैली में होली के पद गुंजायमान हुए। सेवायत गोस्वामियों ने आराध्य को पीले रंग की पोशाक एवं पुष्पों का हार धारण कराया। नयनाभिराम शृंगार किया। मंदिर को लाल, नीले रंंग में सजाया गया। गर्भगृह के सामने जगमोहन में सेवायत एवं समाजियों ने होली के पदों का गायन किया। सेवायत आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में होली की तैयारियों के तहत माघ पूर्णिमा से होली की धमार शुरू हो गई हैं। शृंगार एवं संध्या आरती के बाद भक्तों पर गुलाल बरसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें