फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी प्रकरण: छह माह पहले ब्याज पर ली थी 800 किलो चांदी, अब गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चांदी बाजार की ऊहापोह अभी खत्म नहीं हुई है। बाजार से गायब हुए तीन व्यापारियों ने 800 किलो चांदी छह माह पहले ब्याज पर ली थी। इसका ब्याज भी वह हर माह कारोबारियों को दे रहे थे। अब दो कारोबारियों ने उन दोनों व्यापारियों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस की उलझन भी बढ़ गई है। पुलिस ने गायब व्यापारियों के नंबर सर्विलांस पर लगा रखे हैं। उनकी तलाश में टीमें भी गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

चांदी बाजार में नित नए खुलासे हो रहे हैं। 1500 किलो चांदी लेकर गायब दो कारोबारियों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। वृंदावन वाले के नाम से पहचाने जाने वाले दिनेशचंद्र अग्रवाल के विरुद्ध गोविंद नगर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि वह 24 दिसंबर से लापता है। उदयपुर के सूरजपोल थाने में बेटे ने 25 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें पिता के लापता होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि दिनेश सहित अन्य गायब कारोबारियों की तलाश की जा रही है। वहीं सराफा बाजार में अब भी चांदी व्यवसायी खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
इसी दरम्यान दो और कारोबारियों ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि ब्याज पर चांदी लेकर दो व्यापारी लापता हो गए हैं। उन्होंने छह माह तक इस चांदी पर ब्याज भी जमा कराया, लेकिन दिसंबर से सामने नहीं आए हैं। पुलिस उनकी तलाश भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि चांदी बाजार की इन हलचलों की जांच एएसपी कर रही हैं। पुलिस टीमें गायब टीमों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि टैक्स आदि दिक्कतों को लेकर व्यापारी पुलिस कार्रवाई करने में झिझक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें