फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर सरकारी सहायता बदलेगी कुंड, सरोवरों की सूरत

Sun, 29 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना रक्षक दल के प्रयास से चौमुंहा ब्लाक के ग्राम सैनवां के श्याम कुंड अपने पुराने स्वरूप में वापस आ गया है। कुंड में अब स्वच्छ पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


यमुना रक्षक दल के कन्हैया लाल शर्मा की देखरेख में दो माह पूर्व कुंड की सफाई का अभियान शुरू हुआ था। इसमें पूरे कुंड से जलकुंभी और कीचड़ को हटाया गया। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों ने कुंड के सफाई कार्य में भाग लिया और इसकी प्रतिदिन परिक्रमा लगाई।

ग्रामीणों के श्रम से अब कुंड में स्वच्छ जल भर दिया गया है। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज के कुंड-सरोवर बिना सरकारी मदद के साफ-सुथरे और संरक्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन


यह सैनवां गांव ने लोगों ने दिखा दिया है। सैनवां के ग्रामीणों ने बाहर से कोई सहयोग नहीं लिया। आपस में चंदा और श्रमदान कर कुंड को चमका दिया। यमुना रक्षक दल का अभियान सैनवां गांव से शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि अमर  उजाला द्वारा ब्रज के हर कुंड सरोवर का सर्वे कराया गया था। इसमें सभी कुंड और सरोवर की स्थिति को रखते हुए जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन


अब इस अभियान की शुरुआत सेनवां गांव से हो गई है। यमुना शुद्धीकरण और मुक्तिकरण के लिए आचार्य प्रवर स्वामी विज्ञानाचार्य महाराज के सानिध्य और जयकृष्णदास के नेतृत्व में गोविंद मठ के समीप वृंदावन परिक्रमा मार्ग में कीर्तन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें