फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई श्रीराम की बरात

विज्ञापन
मथुरा। टैंटीगांव में निकाली गई राम बरात की झांकी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव टैंटीगांव में आयोजित रामलीला के दौरान शुक्रवार को आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से श्रीराम की बरात निकाली गई। राम बरात रामलीला मैदान से शुरू हुई। बरात का गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न चारों भाइयों आरती उतारी गई।
विज्ञापन

बरात में राधा-कृष्ण, शंकर भगवान, राम-सीता, हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बरात नौहझील-राया मार्ग, खैर मार्ग, कराहरी तिराहा होते हुए मोहल्ला नीमतर, मोहल्ला गढ़ी, होली मोहल्ला होते हुए प्रेम नगर में बनी जनकपुरी पहुंची। यहां बरात का स्वागत किया गया।
संरक्षक बृजमोहन, प्रबंधक महेश चंद भारती, कोषाध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता, उप प्रबंधक सोहन लाल गुप्ता, श्याम सुंदर लवानियां, कुलदीप लवानियां, ओमप्रकाश शर्मा, भिक्कीमल शर्मा, वेदप्रकाश लवानियां, हरिओम शर्मा, रमाकांत शर्मा, राजकुमार शर्मा, गुलाब चंद आदि बरात के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें