फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: होली के रंगों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बिखरेगी छटा, श्रीकेशवदेव बसंती स्वरूप के देंगे दर्शन

Thu, 26 Jan 2023 03:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीकेशवदेव बसंती छटा के स्वरूप में दर्शन देंगे। 
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर शंख और घंटा-घड़ियाल बजाते साधु-संत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर बसंती छटा बिखरेगी। ठाकुर केशवदेव बसंती स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। इस बार बसंती पंचमी 26 जनवरी को है। इसी दिन से ब्रज में होली का उत्सव शुरू हो जाएगा।  ब्रजक्षेत्र में बसंती ऋतु का विशेष महत्व है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भिन्न प्रकार के आयोजन होते हैं। 

विज्ञापन


इसी प्रक्रिया में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बसंती पंचमी को श्रीकेशवदेव मंदिर को बसंती स्वरूप प्रदान किया जाता है। इस बार बसंती पंचमी 26 जनवरी को मनाई जा रही है। बृहस्पतिवार को सायं तीन बजे से ठाकुर श्रीकेशवदेवजी महाराज बसंती स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुरजी का बसंती शृंगार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके लिए कारीगरों द्वारा तैयारियां लगभग पूर्ण की जा रहीं हैं। 

गौरतलब रहे कि बसंती पंचमी से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों में होली महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाता है। होली महोत्सव पूरे फाल्गुन मास तक अबीर-गुलाल-फूलों की होली ठाकुरजी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ खेली जाती है।

द्वारिकाधीश में पूर्णिमा को गडे़गा होली का डांढा

 श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में पूर्णिमा के दिन होली का डांढा गड़ेगा। 6 फरवरी से ब्रज के सुप्रसिद्ध रसियाओं का गायन शुरू हो जाएगा। मंदिर की विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड ने बताया कि बसंती पंचमी के दिन से ठाकुरजी को अबीर-गुलाल लगाया जाता है जो कल प्रात: राजभोग के दर्शन में धराया जाएगा। 6 फरवरी से रसिया गायन प्रारंभ होगा। पुष्टिमार्ग में वसंत पंचमी से ठाकुर जी केवल अंदर ही होली खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें