फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पिछले वर्ष से फूल बंगलों से 10 गुना बढ़ा श्रीबांकेबिहारी का खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सेवा ने इस बार मंदिर की आय में बड़ा इजाफा किया है। फूल बंगला सेवा से मंदिर के खाते में इस बार 2 करोड़ 60 लाख रुपये आए हैं। पिछले वर्ष 2025 में इसी सेवा से मंदिर को 25 लाख 35 हजार रुपये की आय हुई थी। इस तरह एक साल में फूल बंगला सेवा से होने वाली आय करीब दस गुना बढ़ गई।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सेवा का विशेष महत्व है। गर्मी के मौसम में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार ठाकुरजी के लिए फूल बंगला सेवा कराते हैं। अलग-अलग तरह के फूलों से मंदिर के दरबार को सजाया जाता है। फूलों से सजे इस दरबार में ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कामदा एकादशी से हरियाली अमावस्या तक फूल बंगले ठाकुरजी की सेवा में अर्पित किए जाते हैं। इस बार अधिक मास होने के कारण एक माह ज्यादा फूल बंगले सजाए गए। फूल बंगल सजवाने के लिए लोग उतवाले रहते हैं। पूर्व में 15000 रुपये मंदिर के खाते में जमा कराए जाते थे लेकिन इस बार हाईपावर्ड कमेटी ने पहले 151000 रुपये शुल्क तय किया था लेकिन गोस्वामी के विरोध के चलते बाद में एक लाख रुपये कर दिया था।
कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सेवा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है। भक्त अपनी मनोकामना और श्रद्धा के अनुसार ठाकुरजी के लिए फूल बंगला सेवा कराते हैं। भक्तों के पैसे से ठाकुर जी का खजाना बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें