ब्रजमंडल में बाल मेला बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को नए आयाम दे रहा है। ये प्रतिभाएं देश-विदेश में अपनी कला को बखूबी प्रदर्शित कर पाने में सक्षम होंगी।
ये विचार 13वें श्रीकृष्ण बाल मेला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसएसपी डा. राकेश सिंह ने व्यक्त किए। वृंदावन बाल विकास परिषद् द्वारा आयोजित इस मेले में सोमवार को भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर जारी रहा।
विशिष्ट अतिथि बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल और डा. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि मेले में बच्चों के अंदर सनातन संस्कृति और संस्कारों के बीज रोपने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
शशिकांत भंडारी और मुकुल गौतम ने मेले को एक अनुकरणीय आयोजन बताया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने की।
इससे पहले शांता पद्म शिक्षा मंदिर, एसएनजी पब्लिक स्कूल, सुखदाभक्ति बालिका इंटर कालेज, सीके पब्लिक स्कूल, सैनिक पब्लिक स्कूल, न्यू इरा मॉडर्न स्कूल, सांदीपनी मुनि स्कूल, नारायण प्रोग्रेस स्कूल आदि के छात्र-छात्राआें ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर राम विलास चतुर्वेदी, सुधीर शुक्ला, तुलसी स्वामी, अशोक व्यास, डोरीलाल गौतम, अजय गौतम, डा. यशवंत सिंह, अशीष गोपाल गोस्वामी, सीता अग्रवाल आदि उपस्थित थे।