फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में शोध करेगी ब्रज की बेटी

Thu, 01 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रद्धा अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज की बेटी श्रद्धा अग्रवाल विश्व की टॉप टेन यूनिवर्सिटी में शुमार यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सेंडिएगो में शोध करने जा रही है। कंप्यूटर साइंस में अपनी प्रतिभा से देश भर में तहलका मचाने वाली श्रद्धा अब मशीन लर्निंग पर रिसर्च करेंगी। 
विज्ञापन


राया कस्बे के कारोबारी मोहन नारायण अग्रवाल की बेटी श्रद्धा अग्रवाल बचपन से ही मेधावी रही हैं। कक्षा चार तक की शिक्षा राया में पूरी करने बाद श्रद्धा ने वनस्थली से हाईस्कूल किया। इसके बाद आगरा में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया और फिर बनारस हिंदू विश्व विद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की।

यहां श्रद्धा ने कंप्यूटर साइंस ब्रांच, ओवरऑल इंजीनियरिंग ब्रांच में टॉप पर कुल पांच गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल पाए। श्रद्धा ने बताया कि उसका चयन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सेंडिएगो में मशीन लर्निंग में शोध के लिए हुआ है। इस क्षेत्र में ये विश्वविद्यालय विश्व के टाप टेन विश्वविद्यालय में शुमार है। 
विज्ञापन



ताकि मानव जाति का हो कल्याण
श्रद्धा ने बताया मशीन लर्निंग में कंप्यूटर के अंदर मानव जैसी समझ को विकसित करने के लिये कार्य किया जाता है। इस क्षेत्र में काफी शोध हुए हैं और वो इस क्षेत्र में और आगे कार्य करना चाहती है। आज कंप्यूटर घर-घर की जरूरत बन गया है। ऐसे में उनकी इच्छा है कि उनके रिसर्च से मानव जाति का कल्याण हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें