फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरों का टोटा, जिलेभर में थमी गेहूं खरीद

Thu, 13 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
नौहझील में खरीद केंद्र के बाहर पड़ा गेहूं
विज्ञापन

विज्ञापन
बोरों की कमी के कारण जिले में गेहूं की खरीद थम गई है। स्थिति ये है कि कई केंद्रों पर तो पिछले कई रोज से एक दाना नहीं खरीदा गया है। विधायक की छापामारी में इसका खुलासा हो रहा है। इस दौरान झुड़ाबई में एक प्राइवेट क्रय केंद्र भी पकड़ा गया है।

विधायक पूरन प्रकाश ने बुधवार को एआर कोआपरेटिव के साथ रैपुराजाट और फरह के केंद्रों पर छापामारी की थी। इस क्रम को गुरुवार को भी बरकरार रखते हुए फिर फरह स्थित सरकारी केंद्र का जायजा लिया गया। यहां करनपुर निवासी विजय ने बताया कि उनका 42 कुंतल गेहूं की खरीद करने के बाद बाकी खरीद से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने इस बारे में डीएम से शिकायत की। इसके बाद एसडीएम सदर गरिमा सिंह मौके पर पहुंचीं। केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने बोरे न होने को खरीद न होने का कारण बताया। इस पर एसडीएम ने जल्द बोरे उलपब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान बताया गया कि अन्य केंद्रों पर भी बोरे न होने से खरीद में समस्या आ रही है।

इसके बाद विधायक और एसडीएम ने झुडाबई केंद्र पर छापेमार कार्रवाई की। यहां अब तक गेहूं का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है। इस पर एसडीएम ने लेखाकार को निलंबित करने के निर्देश दिए। केंद्र से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर प्राइवेट गेहूं खरीद केंद्र बना हुआ था। यहां से कपिल नामक व्यक्ति को पकड़ा गया है, जिसके पास गेहूं खरीद की कोई अनुमति नहीं थी। यहां गेहूं सहित अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


बिना वारदाने के नहीं हो रही तौल, सड़क पर पड़ा गेहूं
कस्बा स्थित सहकारी संघ के खरीद केंद्र पर पिछले चार दिन से वारदाना नहीं है। इससे गेहूं की तौल नहीं हो पा रही है। जगह न होने पर मजबूरी में किसान गेहूं को सड़क पर ही उतार रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि गेहूं खरीदने के लिए वारदाना न होने के कारण तुलाई नहीं हो पा रही है। अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। किसान संतलाल चौधरी, नेंम सिंह, भगवान सिंह, दुलीचंद, रामप्रसाद, तालेवर ठाकुर आदि ने केंद्र पर तुलाई शुरू कराने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें