फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर धरने पर बैठी महिलाएं

Tue, 20 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
धरने पर महिलाएं
विज्ञापन
कैश न मिलने से खफा लोगों ने इंडियन बैंक पर खूब हंगामा किया। महिलाएं तो बैंक के भीतर ही धरना देकर बैठ गईं थीं। खूब हाय-हाय की। बैंक वालों का कहना था कि कनेक्टिविटी फेल हो जाने से दिक्कत आ रही है जबकि पब्लिक का आरोप था कि बैंक वाले अपने चहेतों को पैसा बांट रहे हैं।
विज्ञापन


जनरलगंज में स्थित इंडियन बैंक पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगी थी। दोपहर तक तो पैसा बंटा लेकिन इसके बाद इंकार कर दिया गया। इससे भीड़ भड़क गई और लोग हंगामा करने लगे। बैंक वालों पर भी खूब आरोप लगाए गए। पब्लिक का कहना था कि इस बैंक पर पिछले कई दिनों से यही स्थिति है। लोग पैसा लेने के लिए आते हैं और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

अब बैंक वाले कनेक्टिविटी का बहाना करने लगे हैं। दोपहर को इस बैंक पर महिलाएं धरना देकर बैठ गईं। खूब नारेबाजी की गई। बैंक अधिकारियों से भी लोगों की नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर बैंक वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।  
विज्ञापन


वहीं राया में भी सिंडीकेट बैंक पर हंगामा हुआ। यहां लाइन लगाने को लेकर हल्ला मचा। ककराली के ग्राम प्रधान लेखराज सिंह और पुलिस वालों के बीच नोकझोंक हो गई। शाम तक इस बैंक पर लाइन लगी। बैंक वालों ने पुलिस को सूचना दी। यहां पुलिस पहुंची और किसी तरह से व्यवस्था को संभाला।

ग्रामीणों का कहना था कि इस बैंक पर पिछले कई रोज से पैसा नहीं बंट रहा है। जिसे पैसे की जरूरत है वह परेशान हैं। वहीं ओल में भी बैंक पर लाइन लगी थी। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि बैंक वाले अपने चहेतों को ही पैसा बांट रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें