फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय और भूमि पर फिल्माए गए रोमांस के सीन

Mon, 05 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अक्षय ने लिया इंटरव्यू - फोटो : Self
विज्ञापन
प्रोडक्शन नंबर 10 की शूटिंग के दौरान अभिनेता अक्षय और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ टेंपो में बैठकर रोमांस करते नजर आए। बाइक पर भी भूमि के साथ अक्षय के सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन


कस्बे में करीब एक माह से अक्षय कुमार की फिल्म ‘प्रोडक्शन नंबर 10’ (पूर्व में इसका नाम ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ था) की शूटिंग चल रही है। सोमवार को बरसाना रोड स्थित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल के समीप करीब छह सीन फिल्माए गए। शूटिंग के एक सीन में कोसी की ओर से सवारियों से भरा टेंपो आता है। इसमें अक्षय और भूमि साथ-साथ बैठते हैं।

अक्षय भूमि के गले में हाथ डाल प्यार भरी बातें करते हैं। दूसरे सीन में अक्षय-भूमि को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ट्रैक्टर के पीछे चलते नजर आते हैं। इस दौरान भूमि ने बाइक पर बैठक सेल्फी भी ली। कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथ हिलाकर अक्षय का अभिवादन किया। इस पर अक्षय ने राधे राधे कर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन


बाउंसर पर महिला ने तानी चप्पल
बरसाना रोड पर खुले में शूटिंग देख भीड़ जुटने लगी। राहगीर भी इधर-उधर गाड़ी पार्क कर शूटिंग देखने लगे। शूटिंग में व्यवधान न हो इसके लिए गार्ड भीड़ को किनारे कर रहे थे। शूटिंग देख रहे दर्शकों को धकियाने पर एक महिला दर्शक बाउंसर पर भड़क गई। वादविवाद बढ़ने पर महिला ने बाउंसर पर चप्पल तान दी। मौजूद लोगों ने जैसे तैसे महिला को शांत कर विवाद खत्म कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें