फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार पीड़िता के संघर्ष की कहानी है ‘ये हौसला’

Mon, 18 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के छोटे से गांव की कहानी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। मुंबई से आई फिल्म यूनिट ने गांव की लोकेशन पर कई दृश्यों को शूट किया। इस दौरान फिल्मी कलाकारों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव जैंत में फिल्म ‘ये हौसला’ की शूटिंग की गई। यूपी सरकार की फिल्म बंधु योजना के तहत इयान क्रिएशन दिल्ली और मीटू फिल्म्स मुंबई के कलाकारों ने शूटिंग में भाग लिया।

संसार को महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाली इस फिल्म की कहानी मथुरा के एक गांव की तीन सहेलियों दुर्गा, ममता और वहीदा की है।

मूल रूप से मथुरा निवासी फिल्म के प्रबंध निदेशक अनुज गर्ग बताते हैं कि दुर्गा, ममता और वहीदा, बचपन की सहेलियां, जवानी की दहलीज पर कदम रखती हैं।

दुर्गा के पिता ने गांव के जमींदार से 80 हजार का कर्जा ले रखा है, जिसे वो चुका नहीं पाता है। जमींदार दुर्गा के साथ खेत पर बलात्कार करता है।

घटना के बाद दुर्गा की सहेलियों के परिवार भय के चलते गांव से पलायन कर जाते हैं। बदली परिस्थितियों में दुर्गा हारने के बजाय हालात से संघर्ष का फै सला करती है। वो गांव की महिलाओं को एकजुट करती है और उन्हें शिक्षा का हथियार थमाती है। इसके बाद गांव के प्रधानी के चुनाव में दुर्गा की जीत होती है।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग छटीकरा के गरुण गोविंद मंदिर, गांव जैंत के कई स्थानों पर पूरी की गई है। फिल्म के निर्देशक एवं लेखक अमिताभ वर्मा, सह निर्माता श्रुति अनंदिता और सिनेमेटोग्राफर पीके जैसी फिल्म से प्रसिद्ध हुए अरविंद सिंह हैं।
श्रुति अनंदिता ने बताया कि फिल्म के लिए लोकेशन की टीम ने काफी तलाश की। आखिर ये तलाश मथुरा में आकर खत्म हुई। श्रुति इससे पहले बिहार के लोगों पर आधारित फिल्म अंतर्द्वंद्व में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

बॉलीवुड को भा रही ‘ब्रजभूमि’
मथुरा। मायानगरी के कलाकारों को ब्रजभूमि भा रही है। फिल्म तेवर, रणबांका जैसी फिल्मों की शूटिंग के साथ ही सीआईडी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा... जैसे प्रसिद्ध धारावाहिकों की शूटिंग ब्रज में हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें