सिने स्टार और मथुरा की सांसद हेमामालिनी को युवा चित्रकार धर्मेंद्र दुबे ने रविवार को उनकी पेंटिंग भेंट की। पेंटिंग को देखकर वह चित्रकार की प्रतिभा से अभिभूत दिखीं।
उन्होंने युवा चित्रकार की जमकर तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सांसद ने धर्मेंद्र दुबे से उनके बारे में जानकारी ली। धर्मेंद्र दुबे अब तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सलमान खान, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव,
सिने स्टार राजबब्बर, मेवाड़ के महाराणा प्रताप की 27वीं पीढ़ी के राजा लक्ष्यराज सिंह और आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत को स्वनिर्मित पेंटिग्स भेंट कर चुके हैं।